रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग के घोलतीर इलाके में एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई. बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना हुई उस दौरान उस बस 18 लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस हादसे में अभी तक एक शख्स के मारे जाने की भी खबर है. एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से अभी तक 18 में से 7 लोंगो का रेस्क्यू कर लिया गया गया है जबकि अभी भी 11 लोग लापता है. जिनकी तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.
बारिश के कारण तेज था अलकनंदा नदी का बहाव
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से केदरानाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में भी पानी का बहाव तेज है. ऐसे में कहा जा रहा है कि बस के इसमें गिरने से कई यात्री इसके तेज बहाव में बह गए हैं. प्रशासन इस समय रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा हुआ है. इस घटना में अब तक एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना है।
एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की कोशिशों से अब तक 18 में से 7 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 11 लोग अभी भी गायब हैं। जिनकी खोज के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।












