Home » धर्म एवं अध्यात्म » 10 हजार पुलिसकर्मी, NSG,ड्रोन्स, स्नाइपर्स…. AI देखेगी भीड़ मैनेजमेंट, ऐसी है पुरी रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था

10 हजार पुलिसकर्मी, NSG,ड्रोन्स, स्नाइपर्स…. AI देखेगी भीड़ मैनेजमेंट, ऐसी है पुरी रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था

नई दिल्ली: ओडिशा के पुरी में 27 जून को होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा (Puri Rath YATRA Security) के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने बताया कि रथा यात्रा में पहली बार NSG तैनात की जाएगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह फैसला लिया गया है. वहीं भीड़ मैनेजमेंट के लिए AI का इस्तेमाल किया जाएगा. इतिहास में पहली बार AI कउपयोग रथ यात्रा में किया जा रहा है। CCTV में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह जानना संभव होगा कि कौन कहाँ जा रहा है या वहाँ कितनी भीड़ है। उसी के अनुसार रूट का मोड़ किया जाएगा।


रथ यात्रा के लिए बनाया गया चैटबॉट

इसके साथ एक चैटबॉट भी विकसित किया गया है. इस चैटबॉट की मदद से उपयोगकर्ताओं को जानकारी मिलेगी कि कहां भीड़ कम है, जिससे वे एक स्थान से दूसरे स्थान परा सकते हैं। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार भीड़ को भी यह नहीं पता होता है कि कौन सा रास्ता जल्दी और कम समय में पहुंचाएगा।

10 हजार पुलिसकर्मी, ड्रोन्स की होगी तैनाती

सभी इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए इस बार पहली बार नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और उनके स्नाइपर्स, रैपिड एक्शन फोर्स, CRPF को रथ यात्रा में तैनात किया जा रहा है. वहीं ड्रोन्स का इस्तेमाल कई गुना ज्यादा किया जा रहा है. किसी भी तरह के ड्रोन को देखकर उसे मार गिराने की भी तैयारी है. इस साल पुलिसकर्मी भी हर साल से कई गुना ज्यादा तैनात किए गए हैं.

महिलाओं और बच्चों के लिए खास इंतजाम

इस साल रथ यात्रा में सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. रथ यात्रा में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. थोड़ी-थोड़ी दूर पर इस तरह की व्यवस्था की गई है कि बच्चों और महिलाओं को हर तरह की मदद दी जा सके.

संबंधित समाचार
E-Paper image 2