Home » राज्य » उत्तराखंड = UK » किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर दो पुल बहने से यात्री फंसे, ITBP ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर दो पुल बहने से यात्री फंसे, ITBP ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर दो पुल बहने से यात्री फंसे, ITBP ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर दो पुल बहने से यात्री फंसे, ITBP ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

किन्नौर के उपायुक्त की मांग पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष बचाव दल को तैनात किया है। यह दल असिस्टेंट कमांडेंट (AC/GD) समीर के नेतृत्व में रवाना हुआ है और उसके पास पर्वतारोहण और रिवर रेस्क्यू (RRC) उपकरण उपलब्ध हैं।

यह कदम तब उठाया गया जब लगातार हो रही भारी बारिश के कारण किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर दो अस्थायी पुल बह गए, जिससे कई यात्री रास्ते में फंस गए हैं। यह पुल यात्रियों के लिए मुख्य मार्ग थे, और इनके बह जाने से यात्रा पूरी तरह बाधित हो गई है।

ITBP के ‘हिमवीर’ अब दुर्गम इलाकों में फंसे यात्रियों की सुरक्षित निकासी के लिए युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटे हैं। विभाग ने आश्वासन दिया है कि सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2