Home » राज्य » उत्तराखंड = UK » धराली: पुष्कर सिंह धामी ने Kotak Mahindra Bank, Bank Of Baroda और सेवा इंटरनेशनल संग आपदा राहत सामग्री को दी हरी झंडी

धराली: पुष्कर सिंह धामी ने Kotak Mahindra Bank, Bank Of Baroda और सेवा इंटरनेशनल संग आपदा राहत सामग्री को दी हरी झंडी

धराली: पुष्कर सिंह धामी ने Kotak Mahindra Bank, Bank Of Baroda और सेवा इंटरनेशनल संग आपदा राहत सामग्री को दी हरी झंडी

उत्तराखंड सीएम ने आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वाहनों को किया रवाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धराली में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद हेतु सेवा इंटरनेशनल और कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के सहयोग से राहत सामग्री लेकर जा रहे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में आटा, चावल, दालें, मसाले, खाद्य तेल सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

इसी क्रम में, मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधिमंडल ने धराली और हर्षिल क्षेत्र में आपदा राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 करोड़ का योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आना मानवता की सच्ची मिसाल है और यह प्रभावित परिवारों को पुनः सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद करेगा।

सीएम धामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए संस्थाओं द्वारा यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2