Home » राजनीति » Rahul Gandhi: का सवाल – निजी यूनिवर्सिटियों में बहुजन छात्रों की भागीदारी पर चिंता

Rahul Gandhi: का सवाल – निजी यूनिवर्सिटियों में बहुजन छात्रों की भागीदारी पर चिंता

Rahul Gandhi: का सवाल – निजी यूनिवर्सिटियों में बहुजन छात्रों की भागीदारी पर चिंता

राहुल गांधी का सवाल – निजी यूनिवर्सिटियों में बहुजन छात्रों की भागीदारी पर चिंता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी निजी यूनिवर्सिटियों में बहुजन छात्रों की बेहद कम भागीदारी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में समान अवसर के बिना भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता।

राहुल गांधी ने संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि चार प्रमुख निजी Institutes of Eminence के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दलित छात्रों की संख्या 1% से भी कम, आदिवासी छात्रों की संख्या 0.5% से भी कम और ओबीसी छात्रों की हिस्सेदारी केवल 11% है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की लगभग 90% आबादी से आने वाले युवाओं को उच्च शिक्षा से बाहर रखा जाएगा, तो भारत आगे कैसे बढ़ेगा?

संसदीय समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण का कानून लागू होना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने संविधान में संशोधन करके निजी शिक्षा में आरक्षण का रास्ता पहले ही साफ़ कर दिया था। लेकिन बीते 11 साल में मोदी सरकार ने इस दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया।

राहुल गांधी ने इसे ‘भयंकर अन्याय’ करार देते हुए वादा किया कि कांग्रेस इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएगी और बहुजन छात्रों को निजी शिक्षा में उनका न्यायपूर्ण हिस्सा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2