Home » देश » जल्द भारत आ सकते हैं Ukraine के राष्ट्रपति जेलेंस्की, राजदूत ने किया बड़ा खुलासा

जल्द भारत आ सकते हैं Ukraine के राष्ट्रपति जेलेंस्की, राजदूत ने किया बड़ा खुलासा

जल्द भारत आ सकते हैं Ukraine के राष्ट्रपति जेलेंस्की, राजदूत ने किया बड़ा खुलासा

जल्द भारत आ सकते हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, राजदूत ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। भारत और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक संबंधों को नया आयाम देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में तैनात यूक्रेन के राजदूत पोलिशचुक ने खुलासा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की जल्द ही भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। हालांकि, इस दौरे की तारीख को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

राजदूत ने बताया कि दोनों देशों के बीच तारीख तय करने को लेकर बातचीत जारी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दे चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह यात्रा भारत-यूक्रेन के द्विपक्षीय संबंधों के लिए बेहद अहम साबित होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा ऐसे समय में होने जा रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध पूरी दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। भारत अब तक इस संघर्ष में संतुलित रुख अपनाता रहा है और हमेशा शांति वार्ता व कूटनीतिक समाधान पर जोर देता आया है। ऐसे में जेलेंस्की की भारत यात्रा न केवल रणनीतिक दृष्टि से, बल्कि मानवीय सहायता, व्यापार और रक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी नई पहल ला सकती है।

फिलहाल यात्रा की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजदूत के बयान से साफ है कि तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत की मध्यस्थता से रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की कोई नई उम्मीद जग पाएगी।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2