पूर्वी दिल्ली में हादसा: शोरूम की पहली मंज़िल से काँच तोड़कर नीचे गिरी नई थार
पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां एक महिला ने नई महिंद्रा थार खरीदी और जैसे ही गाड़ी की पूजा की रस्में पूरी हो रही थीं, तभी अचानक हादसा हो गया।
क्या हुआ था हादसा?
सूत्रों के अनुसार महिला ग्राहक ने शोरूम से लाखो रुपये की थार खरीदी थी। परंपरा के अनुसार गाड़ी का पहिया नींबू पर चढ़ाना था। महिला ने जैसे ही एक्सीलेटर दबाया, गाड़ी तेज़ रफ्तार में आगे बढ़ गई।
थार शोरूम की पहली मंज़िल पर खड़ी थी। तेज़ रफ्तार में आते ही कार ने काँच की दीवार तोड़ी और लगभग 15 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी।
कैसे बची जान?
गाड़ी गिरते ही उसके एयरबैग्स खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। महिला को तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मौके पर अफरा-तफरी
अचानक हुए इस हादसे से शोरूम और सड़क पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या बोले शोरूम प्रबंधन?
शोरूम की तरफ से बताया गया कि गाड़ी डिलीवरी के दौरान पूजापाठ और परंपरा निभाई जा रही थी। महिला ग्राहक ने गलती से ज़्यादा एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे यह हादसा हुआ।