Home » राज्य » बिहार = BR » Bihar Election: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: प्राइवेट कॉलेज-स्कूलों में भी मिलेगा आरक्षण, ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ जारी

Bihar Election: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: प्राइवेट कॉलेज-स्कूलों में भी मिलेगा आरक्षण, ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ जारी

Bihar Election: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: प्राइवेट कॉलेज-स्कूलों में भी मिलेगा आरक्षण, ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ जारी

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: प्राइवेट कॉलेज-स्कूलों में भी मिलेगा आरक्षण, ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ जारी

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में अपने चुनावी अभियान के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि “भाजपा चाहे जितने भी झूठ और ध्यान भटकाने की साज़िश करे, हम अतिपिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़े समाज को उनका पूरा हक़ दिलाने के लिए संकल्पित हैं।”

उन्होंने बताया कि अतिपिछड़ा समाज को मज़बूत बनाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ जारी किया है।

इस संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाएँ इस प्रकार हैं:

अब प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ में भी आरक्षण लागू होगा।

प्राइवेट स्कूलों की आरक्षित आधी सीटें SC/ST/OBC/EBC बच्चों को मिलेंगी।

नियुक्तियों में “Not Found Suitable” जैसी अन्यायपूर्ण व्यवस्था को ख़त्म किया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा ही इन समुदायों की प्रगति का सबसे बड़ा साधन है। यह पहल सिर्फ़ शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि अति पिछड़ों की बराबरी और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने इसे सच्चा सामाजिक न्याय और समान विकास की गारंटी बताया।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2