RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 15 Dec 2025 , 1:42 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » बिहार = BR » BiharElections: कटिहार रैली में प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा प्रहार, बोलीं –

BiharElections: कटिहार रैली में प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा प्रहार, बोलीं –

BiharElections: कटिहार रैली में प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा प्रहार, बोलीं –

कटिहार रैली में प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा प्रहार, बोलीं – “प्रधानमंत्री कट्टा जैसे शब्दों से पद की गरिमा गिरा रहे हैं”

कटिहार, 8 नवंबर 2025 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कट्टा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।

प्रियंका गांधी बिहार के कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस और महागठबंधन आज वही लड़ाई लड़ रहे हैं, जो कभी महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ी थी।”

प्रियंका ने जनता से अपील की कि वे नफरत की राजनीति छोड़ विकास और सम्मान की राजनीति को समर्थन दें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, बल्कि रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति की है।

संबंधित समाचार
Rudra ji