Home » देश » DelhiBlast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भयानक धमाका, 11 की मौत – दिल्ली हाई अलर्ट पर

DelhiBlast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भयानक धमाका, 11 की मौत – दिल्ली हाई अलर्ट पर

DelhiBlast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भयानक धमाका, 11 की मौत - दिल्ली हाई अलर्ट पर

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भयानक धमाका, 11 की मौत – दिल्ली हाई अलर्ट पर

दिल्ली में सोमवार शाम करीब 6 :55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और धमाके के बाद आग भड़क उठी। आसपास खड़ी कई कारें इसकी चपेट में आ गईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को एलएनजेपी (LNJP) अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, एनएसजी (NSG), एनआईए (NIA) और फोरेंसिक विभाग की टीमें घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई हैं।

DelhiBlast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भयानक धमाका, 11 की मौत - दिल्ली हाई अलर्ट पर
DelhiBlast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भयानक धमाका, 11 की मौत – दिल्ली हाई अलर्ट पर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को पूरी सतर्कता बरतने और हर पहलू की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गृह मंत्री अमित शाह से बात की है और उन्हें घटना से जुड़ी हर जानकारी लेने के साथ-साथ पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी मेट्रो स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजार और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गृह मंत्री लगातार आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस मुख्यालय और एनएसजी कमांडरों के संपर्क में हैं। जांच एजेंसियां धमाके के कारणों और संभावित आतंकी एंगल की पड़ताल में जुटी हैं।

लाल किला मेट्रो स्टेशन को फिलहाल बंद कर दिया गया है, और आसपास के इलाकों में आम नागरिकों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2