Home » राजनीति » ‘धर्मेंद्र प्रधान का सम्मान नहीं हो रहा’, राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

‘धर्मेंद्र प्रधान का सम्मान नहीं हो रहा’, राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत को बताया ‘लाखों छात्रों के भविष्य की बर्बादी का जश्न’

नई दिल्ली, दिल्ली

संसद परिसर में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था का प्रतीक हैं तथा उनका सम्मान करना उन लाखों छात्रों के संघर्ष की अनदेखी है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठाई।

राहुल गांधी ने एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिक आधार पर नहीं बल्कि युवाओं के गुस्से के कारण हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संसद में ऐसे नेता का स्वागत कर रही है, जिसकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। राहुल ने कहा कि यह सम्मान नहीं बल्कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य की बर्बादी का जश्न है।

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी ऐसे नेताओं को सम्मान दे रही है जिनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए थी। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसे युवाओं के साथ अन्याय बताया।

यह विवाद उस समय सामने आया जब धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे और एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2