Home » मनोरंजन » Awarapan की सफलता से भावुक हुईं इमरान हाशमी की पत्नी, बोलीं- साल की मेहनत और सब्र का मिला फल

Awarapan 2 की सफलता से भावुक हुईं इमरान हाशमी की पत्नी, बोलीं- 23 साल की मेहनत और सब्र का मिला फल

मुंबई, महाराष्ट्र

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर लिया है। इस सफलता के बीच अभिनेता की पत्नी परवीन हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इमरान के साल लबे करियर और उनकी मेहनत को याद किया है।

परवीन हाशमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने का पोस्टर साझा किया। इसके साथ उन्होंने इमरान की अब तक की यात्रा के बारे में विस्तार से लिखा। उन्होंने बताया कि इमरान को इस मुकाम तक पहुंचने में 23 साल लगे हैं। इस दौरान उन्होंने सफलता के साथ-साथ असफलता और निराशा का भी सामना किया, लेकिन कभी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे।

परवीन ने लिखा कि इमरान ने हमेशा धैर्य, लगन और विश्वास के साथ काम किया। कुछ शुक्रवार उनके लिए बेहद खुशी लेकर आए तो कुछ मौकों पर निराशा भी मिली, लेकिन उन्होंने कभी उन परिस्थितियों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।

‘एक तरफ पूरा बॉलीवुड और दूसरी तरफ इमरान हाशमी'

परवीन ने इमरान की सादगी और अनुशासन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सफलता और दर्शकों से मिल रहे प्यार के बावजूद इमरान आज भी जमीन से जुड़े और शांत हैं।

उन्होंने लिखा कि यही खूबी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। परवीन ने ‘एक तरफ पूरा बॉलीवुड और दूसरी तरफ इमरान हाशमी' वाली लाइन का जिक्र करते हुए कहा कि यह बात इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के दिलों को गहराई से छूती है।

उन्होंने बताया कि इमरान अपनी फिल्मों के लिए पर्दे के पीछे भी उतनी ही मेहनत करते हैं। वह स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, डायलॉग याद करते हैं, सीन की प्रैक्टिस करते हैं और अपने खान-पान व फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं।

‘आवारापन 2′ ने बदली कहानी

2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद में यह फिल्म दर्शकों के बीच कल्ट फेवरेट बन गई। करीब साल बाद आए सीक्वल को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

विशेष भट्ट द्वारा निर्मित और नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित ‘आवारापन 2′ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2