Home » लाइफस्टाइल » क्या आपने कभी खाई है मैंगो खीर? गर्मियों में मीठे की क्रेविंग मिटाने के लिए परफेक्ट है ये स्वादिष्ट डेजर्ट

क्या आपने कभी खाई है मैंगो खीर? गर्मियों में मीठे की क्रेविंग मिटाने के लिए परफेक्ट है ये स्वादिष्ट डेजर्ट

गर्मियों का मौसम और आम का स्वाद, दोनों का साथ किसी भी खाने को खास बना देता है। अगर आप आम से बनने वाली नई और स्वादिष्ट मिठाई ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो खीर आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। चावल, दूध और पके आम से तैयार होने वाली यह खीर स्वाद में बेहद लाजवाब होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।

सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • ½ कप बासमती चावल (धोकर 30 मिनट भिगोए हुए)
  • 1 कप पके आम का गूदा
  • 4-5 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 8-10 कटे हुए बादाम
  • 8-10 कटे हुए काजू
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता
  • केसर (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

सबसे पहले एक भारी तले के बर्तन में दूध उबाल लें। अब भीगे हुए चावल डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चावल पूरी तरह नरम न हो जाएं और खीर गाढ़ी न हो जाए।

इसके बाद इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद कर दें और खीर को पूरी तरह ठंडा होने दें।

जब खीर सामान्य तापमान पर आ जाए, तब इसमें ताजा आम का गूदा मिलाएं। ध्यान रखें कि गर्म खीर में आम का गूदा न डालें, क्योंकि इससे दूध फट सकता है।

अब ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और केसर से गार्निश करें। कुछ देर फ्रिज में ठंडा करें और फिर ठंडी-ठंडी मैंगो खीर का आनंद लें।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2