Home » अपराध – क्राइम रिपोर्ट » देवरिया में हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

देवरिया में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

देवरिया, उत्तर प्रदेश

देवरिया जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अजहर असारी गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, भाटपाररानी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सदिग्ध युवक बाइक से क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर चनुकी मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से भाग निकला।

इसके बाद सूचना लार थाना पुलिस को दी गई। दोनों थानों की संयुक्त टीम ने खरवनिया मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2