Home » मध्य प्रदेश = MP » 2027 होगा मध्य प्रदेश का ‘युवा वर्ष', सरकारी यूथ क्लबों से खेल और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

2027 होगा मध्य प्रदेश का ‘युवा वर्ष', सरकारी यूथ क्लबों से खेल और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष' के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस पहल के तहत राज्य में पहली बार सरकारी स्तर पर यूथ क्लब स्थापित किए जाएगे, जिनका उद्देश्य युवाओं को खेल, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।

सरकार की योजना के अनुसार, इन यूथ क्लबों में से वर्ष तक के युवाओं को सदस्य बनाया जाएगा। क्लबों के माध्यम से खेल प्रतियोगिताएं, करियर मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा विकसित करने का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही राज्य सरकार ‘मेरा युवा भारत' (MY Bharat) पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराने पर भी जोर दे रही है। इस पोर्टल के जरिए युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी कार्यक्रमों और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में 18 से वर्ष आयु वर्ग के लगभग .39 करोड़ मतदाता हैं। सरकार का मानना है कि इतनी बड़ी युवा आबादी को संगठित और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा।

हाल के समय में युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों और छात्र आंदोलनों को देखते हुए भी सरकार युवाओं के साथ संवाद और सहभागिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी दिशा में यूथ क्लबों की स्थापना को अहम कदम माना जा रहा है।

सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में लगभग दो लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा बजट और विकास योजनाओं में भी युवाओं की राय को महत्व देने की तैयारी की जा रही है।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2