Home » ताजा खबर » बारामती एयरपोर्ट पर फिर ट्रेनिंग विमान क्रैश, ट्रेनी पायलट सुरक्षित; 8 महीने में तीसरा हादसा

बारामती एयरपोर्ट पर फिर ट्रेनिंग विमान क्रैश, ट्रेनी पायलट सुरक्षित; 8 महीने में तीसरा हादसा

बारामती, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक निजी कपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में एक ट्रेनी पायलट सवार था, जो सुरक्षित बच गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब :35 बजे एयरपोर्ट परिसर के भीतर रनवे से कुछ दूरी पर हुआ। दुर्घटना के बाद सबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।

बारामती एयरपोर्ट पर पिछले आठ महीनों के दौरान विमान दुर्घटनाओं की यह तीसरी घटना बताई जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण एयरपोर्ट से होने वाली प्रशिक्षण उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जनवरी में अजीत पवार की हुई थी मौत

इस साल जनवरी में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा बारामती एयरपोर्ट के पास हुआ था। दुर्घटना में अजीत पवार समेत चार अन्य लोगों की जान चली गई थी।

इस हादसे के करीब चार महीने बाद मई को बारामती में एक निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान फिर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस घटना में भी किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी।

अब रविवार को एक बार फिर प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से बारामती एयरपोर्ट चर्चा में आ गया है।

ट्रेनी पायलट सुरक्षित, जांच का इंतजार

रविवार की दुर्घटना में राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया। किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना नहीं है।

विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा। जांच के दौरान विमान की तकनीकी स्थिति, उड़ान से जुड़ी परिस्थितियों और दुर्घटना से पहले की गतिविधियों की पड़ताल की जा सकती है।

बारामती में कम समय के भीतर हुई इन घटनाओं के बाद प्रशिक्षण उड़ानों की सुरक्षा और संचालन से जुड़े मानकों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत भी सामने आ रही है। फिलहाल प्रशासन का प्राथमिक फोकस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने पर है।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2