Home » देश » ओडिशा दिवस 2025 समारोह में शामिल हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

ओडिशा दिवस 2025 समारोह में शामिल हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

ओडिशा दिवस 2025 समारोह में शामिल हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक विरासत को समर्पित ओडिशा दिवस 2025 का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में शिरकत की और ओडिशा की सांस्कृतिक विविधता व गौरवशाली परंपराओं का साक्षात्कार किया।

कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी और केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ओडिशा की पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया गया, जो राज्य की गौरवशाली विरासत को दर्शाते हैं।

ओडिशा दिवस 2025 समारोह
ओडिशा दिवस 2025 समारोह

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “ओडिशा अपनी ऐतिहासिक धरोहर, कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता से पूरे देश को प्रेरित करता है। यह महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पावन भूमि है, जो पूरे देश को एकता और समरसता का संदेश देती है।”

उन्होंने ओडिशा के नागरिकों को उत्कल दिवस (ओडिशा दिवस) की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व न केवल राज्य की गौरवशाली संस्कृति को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करता है।

ओडिशा दिवस 2025 समारोह
ओडिशा दिवस 2025 समारोह

समारोह में ओडिशा के पारंपरिक नृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों और कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

 

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
E-Paper image 2