Home » देश » प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान: जैन साहित्य को मिलेगा संरक्षण, ‘ज्ञान भारतम मिशन’ की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान: जैन साहित्य को मिलेगा संरक्षण, ‘ज्ञान भारतम मिशन’ की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान: जैन साहित्य को मिलेगा संरक्षण, 'ज्ञान भारतम मिशन' की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान: जैन साहित्य को मिलेगा संरक्षण, ‘ज्ञान भारतम मिशन’ की शुरुआत

नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन धर्म के साहित्य को भारत के बौद्धिक वैभव की रीढ़ बताते हुए इसके संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि इस अमूल्य ज्ञान को सहेज कर रखें।

प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने प्राकृत और पाली भाषाओं को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा दिया है, ताकि इन भाषाओं में रचित प्राचीन ग्रंथों का संरक्षण और अध्ययन संभव हो सके।

प्रधानमंत्री ने चिंता जताई कि देश के अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथ धीरे-धीरे लुप्त हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ‘ज्ञान भारतम मिशन’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा इस वर्ष के आम बजट में की गई है।

यह मिशन भारतीय ज्ञान परंपरा, विशेषकर जैन और बौद्ध साहित्य, वेद, उपनिषद, दर्शन और अन्य दुर्लभ ग्रंथों के संरक्षण, डिजिटाइजेशन और प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर को विश्व पटल पर पुनर्स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
E-Paper image 2