मई में मिलेगा अगस्त तक का राशन: बाढ़-बारिश से पहले बिहार सरकार की बड़ी तैयारी
बिहार में हर साल मानसून के दौरान होने वाली भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस बार पहले से ही कमर कस ली है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मिलने वाले खाद्यान्न को अग्रिम तौर पर वितरित करने की अनुमति दे दी है।
खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगस्त 2025 तक का राशन 30 मई 2025 तक उठा लिया जाए, ताकि समय रहते लाभार्थियों तक अनाज पहुंचाया जा सके। सरकार की कोशिश है कि बारिश और बाढ़ के समय में आने वाली ट्रांसपोर्ट और भंडारण की समस्याओं से लोगों को जूझना न पड़े।
डिप्टी सीएम ने कहा कि यह फैसला बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सुनिश्चित करने और अनाज की किल्लत को रोकने के लिए लिया गया है।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ;












