RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 2:38 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » उत्तराखंड = UK » CMHelpline1905 पर की गई शिकायतों के समाधान की जानी परखी; पुष्कर सिंह धामी ने, जनता से लिया फीडबैक

CMHelpline1905 पर की गई शिकायतों के समाधान की जानी परखी; पुष्कर सिंह धामी ने, जनता से लिया फीडबैक

CMHelpline1905 पर की गई शिकायतों के समाधान की जानी परखी; पुष्कर सिंह धामी ने, जनता से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों के समाधान की जानी परखी, जनता से लिया फीडबैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक के दौरान CMHelpline1905 पर शिकायत दर्ज कराने वाले नागरिकों से पुनः संवाद कर फीडबैक लिया। ये वे नागरिक थे, जिनसे पूर्व में समीक्षा बैठक के दौरान भी बातचीत हुई थी।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका है। उन्होंने कहा, “जनता का यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।”

सीएम धामी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष लंबित समस्याओं का समाधान समयबद्धता और गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है और प्रयास है कि राज्य के किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने दोहराया कि शासन-प्रशासन की जवाबदेही तय करना और समस्याओं का त्वरित समाधान कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji