दिल्ली बीजेपी ने 14 नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की, दो महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजधानी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 14 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। बीजेपी नेतृत्व द्वारा काफी विचार-विमर्श के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया गया, जिससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाया जा सके।
बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, – चांदनी चौक से अरविंद गर्ग, जी

1 केशवपुरम से अजय खटाना
3 उत्तर पूर्व दिल्ली से यूके चौधरी,
4 नवीन शाहदरा से मास्टर विनोद कुमार,
5 मयूर विहार से विजेंद्र धामा,
6 शाहदरा से दीपक गाबा,
7 करोल बाग से बिरेंद्र बब्बर
8 नई दिल्ली से रवींद्र चौधरी,
9 उत्तर पश्चिम दिल्ली से विनोद सहरावत,
10 बाहरी दिल्ली से रामचंद्र चावरिया,
11 पश्चिमी दिल्ली से चंद्रपाल बख्शी
12 नजफगढ़ से राज शर्मा गौतम,
13 महरौली से रवींद्र सोलंकी,
14 दक्षिणी दिल्ली से माया बिष्ट, को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बार की सूची में विशेष बात यह है कि दो महिला नेताओं को भी जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। राज शर्मा गौतम को नजफगढ़ का और माया बिष्ट को दक्षिणी दिल्ली का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें महिलाओं को संगठन में ज्यादा प्रतिनिधित्व और सशक्त भूमिका देने की कोशिश की जा रही है।
राजधानी दिल्ली में बीजेपी का संगठनात्मक ढांचा कई जिलों में बंटा हुआ है, और इन जिला अध्यक्षों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। वे न केवल पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने, जनसमस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम भी करते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ; पार्टी नेतृत्व चाहती है कि संगठन पहले से अधिक एक्टिव हो और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का नेटवर्क मजबूत किया जाए।
भाजपा के इस नए कदम को संगठन के आधुनिकीकरण और स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नए जिला अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों को किस तरह निभाते हैं और पार्टी को आगामी चुनावों में कितना फायदा दिला पाते हैं।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ;