RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 3:27 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह रहे मौजूद

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह रहे मौजूद

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह रहे मौजूद

दिल्ली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरण, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली, 29 मई – राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित सिविल लाइंस ज़ोन के कुदसिया बाग में आज वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री सुश्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मेयर श्री राजा इकबाल सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का उद्घाटन किया।

समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास की वह अमर विभूति हैं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए हर प्रकार की कठिनाइयों का सामना किया। उनकी प्रतिमा न सिर्फ प्रेरणा का स्रोत बनेगी बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को देशभक्ति और आत्मगौरव का संदेश भी देगी।”

इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम के उप महापौर श्री जय भगवान यादव, निगम आयुक्त श्री अश्वनी कुमार, एवं निगम के कई वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और गणमान्य अतिथियों की भी भारी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में केंद्र, राज्य और नगर निगम की तीन-इंजन सरकार की समन्वित कार्यशैली से राजधानी का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तालमेल के कारण आज राजधानी में ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासतों को नए स्वरूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में मेयर राजा इकबाल सिंह ने महाराणा प्रताप की जीवनगाथा को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम राजधानी को सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध और ऐतिहासिक पहचान से युक्त शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji