RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 3:19 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » मानसून से पहले रेलवे सुरक्षा तैयारियों का जायज़ा, अधिकारियों ने किया कैसल रॉक-दूधसागर खंड का निरीक्षण

मानसून से पहले रेलवे सुरक्षा तैयारियों का जायज़ा, अधिकारियों ने किया कैसल रॉक-दूधसागर खंड का निरीक्षण

 गोवा

मानसून पूर्व तैयारियों के तहत रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को कैसल रॉक रेलवे स्टेशन और दूधसागर खंड में सुरंगों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मापदंडों की समीक्षा की और संभावित चुनौतियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ चर्चा की।

मानसून से पहले रेलवे सुरक्षा तैयारियों का जायज़ा, अधिकारियों ने किया कैसल रॉक-दूधसागर खंड का निरीक्षण
मानसून से पहले रेलवे सुरक्षा तैयारियों का जायज़ा, अधिकारियों ने किया कैसल रॉक-दूधसागर खंड का निरीक्षण

यात्रा के दौरान अधिकारियों ने कैसल रॉक स्टेशन की संरचना, यात्री सुविधाओं और ट्रैक की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके अलावा, मानसून के दौरान रेल यातायात की निर्बाधता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पटरियों और अन्य सामग्रियों की उपलब्धता पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बाद में, टीम ने कैसल रॉक से दूधसागर तक के सुरंगों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतज़ामों की गहन समीक्षा की। यह क्षेत्र विशेष रूप से भारी बारिश और भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए संवेदनशील माना जाता है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि मानसून से पहले सभी आवश्यक सुधार और तैयारी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन में कोई बाधा न आए।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji