RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 3:19 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » AAP का मटका फोड़ प्रदर्शन, BJP सरकार पर साधा निशाना

 AAP का मटका फोड़ प्रदर्शन, BJP सरकार पर साधा निशाना

AAP का मटका फोड़ प्रदर्शन, BJP सरकार पर साधा निशाना

AAP का मटका फोड़ प्रदर्शन, BJP सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 30 मई 2025 –  राजधानी दिल्ली में बढ़ती जल संकट की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा (BJP) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में AAP कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि दिल्ली के कई इलाकों में लगातार पानी की सप्लाई बाधित है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है।

AAP का मटका फोड़ प्रदर्शन, BJP सरकार पर साधा निशाना
AAP का मटका फोड़ प्रदर्शन, BJP सरकार पर साधा निशाना

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व AAP दिल्ली महिला विंग की संयोजक श्रीमती सारिका चौधरी और स्थानीय नेत्री ने किया। दर्जनों स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में हुए इस प्रदर्शन में मटकों को फोड़कर जल संकट के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया।

AAP “दिल्ली की जनता रोज़ाना पानी की किल्लत झेल रही है। बच्चे, बुज़ुर्ग, महिलाएं सभी परेशान हैं। लेकिन BJP सरकार को जैसे इसकी कोई परवाह ही नहीं। हमने सरकार को जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया है।”

सारिका चौधरी ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,

“दिल्ली की सड़कों पर जनता पानी के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। मटका फोड़ प्रदर्शन सिर्फ एक प्रतीक है – जनता के टूटते सब्र का।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति पिछले कई हफ्तों से अनियमित है और कई कॉलोनियों में नल सूखे पड़े हैं। लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिनकी संख्या अपर्याप्त है।

AAP ने मांग की है कि सरकार तत्काल जल आपूर्ति बहाल करे, इलाके की पाइपलाइनों की मरम्मत कराए और गर्मी के इस मौसम में दिल्लीवासियों को राहत प्रदान करे।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji