Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, शख्स के घर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, पढ़ें पूरा मामला

लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, शख्स के घर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, पढ़ें पूरा मामला

लखनऊ: लखनऊ के मलिहाबाद में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सलाउद्दीन नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.  लखनऊ पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक इनपुट के आधार पर सलाउद्दी के घर पर छापा मारा था. जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान सलाउद्दी के घर से हथियारों की बड़ी खेप मिली है. खतरनाक अत्याधुनिक हथियार के साथ पुलिस को घर से बड़ी संख्या में असलहे और कारतूस मिले हैं. पुलिस ने इन सभी चीजों को जब्त कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी सलाउद्दीन से पूछताछ करेगी.

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि सलाउद्दीन नामक व्यक्ति ने अपने घर में हथियार जमा कर रखे हैं। मलिहाबाद, माल और रहीमाबाद थानों की पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम ने ऑपरेशन करते हुए घर से हथियार प्राप्त किए हैं। घंटों चले अभियान के बाद सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। सलाउददीन को हृदय संबंधी समस्या है और कल उनकी स्थिति भी खराब हो गई थी. इसलिए आज पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।


आखिर क्यों इकट्ठा किए हथियार

पुलिस ये पता करने में जुटी है कि ये हथियार क्यों इकट्ठा किए गए थे. क्या कोई साज़िश रची जा रही थी. साथ ही हथियार कहां से आएं. ये सभी हथियार लोकल स्तर पर बनाए गए हैं.

संबंधित समाचार
E-Paper image 2