RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 1:55 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » उत्तराखंड = UK » कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स संग किया शक्ति प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को दिया सख्त संदेश

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स संग किया शक्ति प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को दिया सख्त संदेश

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स संग किया शक्ति प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को दिया सख्त संदेश

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स संग किया शक्ति प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को दिया सख्त संदेश

हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्स (RAF व SSB) के साथ संयुक्त फ़्लैग मार्च किया। इस शक्ति प्रदर्शन के ज़रिए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि मेले की शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

रुड़की में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

कोतवाली रुड़की पुलिस ने सीओ रुड़की की अगुवाई में RAF के साथ फ्लैग मार्च निकाला, जो कोतवाली परिसर से शुरू होकर पटियाला लस्सी चौक, बोट क्लब, नहर पटरी, SBI, जादूगर रोड, एसडीएम चौक, रोडवेज और रुड़की टॉकीज से होते हुए पूरे सिविल लाइन क्षेत्र तक पहुँचा। फ्लैग मार्च के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

कनखल क्षेत्र में भी दिखी सख्ती

थाना कनखल पुलिस ने SSB और RAF के जवानों के साथ झंडा चौक, पहाड़ी बाजार, सन्यासी रोड, शंकराचार्य चौक, प्रेम नगर आश्रम चौक, सिंहद्वार, देश रक्षक चौक और रामदेव पुलिया होते हुए बैरागी कैंप तक फ्लैग मार्च किया।

हरिद्वार पुलिस की यह पहल कांवड़ मेला 2025 की तैयारियों की गंभीरता और सुरक्षा प्रबंधों की मजबूती को दर्शाती है। अधिकारीगण ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार
Rudra ji