सिकरारा
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) 1.0 और 2.0 के विषय पर ग्राम प्रधानों और सचिवों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को विकासखंड के सभागार कक्ष में किया गया। इस कार्यशाला में ग्राम प्रधानों और सचिवों को नौ बिंदुओं पर आधारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञ प्रशिक्षक बिनय दूबे ने बताया कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने से पंचायतों का समग्र विकास संभव है। इन लक्ष्यों में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचा, और सामुदायिक भागीदारी जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि सूचकांक में वृद्धि होने पर पंचायतों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को और गति मिलेगी।
कार्यशाला में सचिव प्रदीप शंकर श्रीवास्तव,राजकुमार पाण्डेय,बिनय शुक्ला,अखिलेश सरोज,सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यशाला में एडीओ पंचायत नवीन यादव,एडीओ आइएसबी कृष्ण कुमार मिश्रा ने ग्राम प्रधानों को लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया
Home
»
उत्तर प्रदेश
»
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स पर कार्यशाला में प्रधानों सचिवों को किया गया प्रशिक्षित
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स पर कार्यशाला में प्रधानों सचिवों को किया गया प्रशिक्षित
मनोरंजन
संबंधित समाचार
Slots met jackpots bij Belgische online casino’s
August 28, 2026
7:59 pm
Dragonia Casino: League of Legends og Overwatch som bettingmarkeder
August 28, 2026
7:50 pm
Hellspin Casino Bonusangebote für Stammspieler
August 28, 2026
7:07 pm
Best Online Casinos with No Verification for Australians
August 28, 2026
4:30 pm
Proč si hráči oblíbili Wingaga Casino v online prostředí
August 28, 2026
1:47 pm






