Home » ट्रेंडिंग » CM: रेखा गुप्ता ने हरियाली तीज महोत्सव में की शिरकत, नारी शक्ति और सांस्कृतिक गरिमा को दिया सम्मान

CM: रेखा गुप्ता ने हरियाली तीज महोत्सव में की शिरकत, नारी शक्ति और सांस्कृतिक गरिमा को दिया सम्मान

CM: रेखा गुप्ता ने हरियाली तीज महोत्सव में की शिरकत, नारी शक्ति और सांस्कृतिक गरिमा को दिया सम्मान

सीएम रेखा गुप्ता ने हरियाली तीज महोत्सव में की शिरकत, नारी शक्ति और सांस्कृतिक गरिमा को दिया सम्मान

दिल्ली, पीतमपुरा — महिला मंडल पंजाबी बाग द्वारा आयोजित पारंपरिक हरियाली तीज महोत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। उत्सव का माहौल रंग-बिरंगे परिधानों, लोकगीतों और पारंपरिक उत्साह से सराबोर था।

रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा,

“हरियाली तीज नारी शक्ति, सांस्कृतिक समृद्धि और पारिवारिक उल्लास का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, परंपरा और परिवार से जोड़ता है।”

उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की ‘हरियाली’ की कामना की।

यह उत्सव न केवल महिलाओं के आत्मबल और संस्कृति से जुड़ेपन का उत्सव था, बल्कि सामाजिक समरसता और उत्सवधर्मिता का भी एक बेहतरीन उदाहरण बना।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2