RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 5:06 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » उत्तर प्रदेश » राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस : CM: योगी ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस : CM: योगी ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस : CM: योगी ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 : सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2023 में भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराकर इतिहास रचा था। यह मिशन न केवल भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान में एक अमिट छाप छोड़ने वाला ऐतिहासिक क्षण भी है।

सीएम योगी ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ने पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि नया भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है। यह मिशन भारत की आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैज्ञानिक सामर्थ्य का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान और मेहनत को याद रख सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस हमें उन महान वैज्ञानिकों की याद दिलाता है, जिनकी साधना, अनथक परिश्रम और अद्भुत प्रतिभा ने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दिन हर भारतीय को गर्व से भर देता है और हमें विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

सीएम योगी ने समस्त देशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आने वाले समय में भी भारत अंतरिक्ष अनुसंधान की दुनिया में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।

नेशनल कैपिटल टाइम्स 

संबंधित समाचार
Rudra ji