RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 1:15 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राजनीति » कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन

कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन

कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन

कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय पूज्य माताजी के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन
कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारे लगाए—
“राहुल गांधी माफी माँगो!”

कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन
कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन  

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन भी किया। सांसद प्रवीण खंडेलवाल, पूर्व महापौर जयप्रकाश जेपी, डॉ. अलका गुर्जर, चांदनी चौक जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग, महामंत्री प्रवीण जैन और सदर बाजार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चंदेलिया सहित कई नेताओं ने कांग्रेस की नीच राजनीति पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन
कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन  

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वर्गीय माताजी पर अभद्र टिप्पणी करके यह साबित कर दिया है कि सत्ता पाने की भूख में वह भारतीय संस्कृति और माँ जैसी पवित्र भावना का भी सम्मान नहीं कर सकती।

कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन
कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में BJP का प्रचंड प्रदर्शन

नेताओं ने चेतावनी दी कि यह केवल मोदी जी की माताजी का अपमान नहीं है, बल्कि हर भारतीय माँ का अपमान है। आज दिल्ली का जनसैलाब इस बात का संदेश दे रहा है कि माँ के सम्मान पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा ने कांग्रेस और उसके नेताओं से मांग की कि राहुल गांधी तुरंत देश से माफी माँगे।

संबंधित समाचार
Rudra ji