RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 1:11 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75बे जन्मदिन पर धार से मध्यप्रदेश को मिले विकास के बड़े उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75बे जन्मदिन पर धार से मध्यप्रदेश को मिले विकास के बड़े उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75बे जन्मदिन पर धार से मध्यप्रदेश को मिले विकास के बड़े उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर धार से मध्यप्रदेश को मिले विकास के बड़े उपहार

धार/भोपाल।

मध्यप्रदेश आज ऐतिहासिक पल का साक्षी बना जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिवस के अवसर पर धार की पावन धरा से कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं, किसानों और जनजातीय समाज के लिए नए विकास अध्याय खोले।

प्रधानमंत्री मोदी ने मातृशक्ति के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान तथा 8वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75बे जन्मदिन पर धार से मध्यप्रदेश को मिले विकास के बड़े उपहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75बे जन्मदिन पर धार से मध्यप्रदेश को मिले विकास के बड़े उपहार

इसके साथ ही कपास उत्पादक किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए उन्होंने देश के पहले और सबसे बड़े PM MITRA Park का शिलान्यास किया। यह पार्क कपड़ा उद्योग और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगा और हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा।

प्रधानमंत्री ने आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए आदि सेवा पर्व का शुभारंभ भी किया। इस पर्व के माध्यम से जनजातीय समाज की संस्कृति, जीवनशैली और पारंपरिक कौशल को नई पहचान मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के अवसरों के क्षेत्र में भी उन्हें लाभ पहुंचेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75बे जन्मदिन पर धार से मध्यप्रदेश को मिले विकास के बड़े उपहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75बे जन्मदिन पर धार से मध्यप्रदेश को मिले विकास के बड़े उपहार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि “आज का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी ने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश को जो अमूल्य उपहार दिए हैं, उनसे न सिर्फ़ प्रदेश बल्कि पूरे देश के विकास को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।”

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर खुशी व्यक्त की और इन योजनाओं के शुभारंभ को ऐतिहासिक बताया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह प्रयास नारी सशक्तिकरण, किसान कल्याण और जनजातीय समाज की उन्नति में क्रांतिकारी साबित होंगे।

संबंधित समाचार
Rudra ji