RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 15 Dec 2025 , 1:42 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » उत्तराखंड = UK » पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा का मंत्रोच्चारण के साथ भव्य शुभारम्भ, UttarakhandNews

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा का मंत्रोच्चारण के साथ भव्य शुभारम्भ, UttarakhandNews

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा का मंत्रोच्चारण के साथ भव्य शुभारम्भ, UttarakhandNews

रुद्रप्रयाग। पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आज शीतकालीन यात्रा का विधिवत मंत्रोच्चारण और परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारम्भ किया गया। सुबह से ही जीएमवीएन ऊखीमठ परिसर से लेकर ओंकारेश्वर मंदिर तक धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर महिला मंगल दल, युवा मंगल दल और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोहारी कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक साफ दिखाई दी। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बद्री–केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि शीतकालीन यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पहले ही सुनिश्चित कर दी गई हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत, पार्किंग और सुरक्षा से संबंधित सभी प्रबंधों को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा स्थानीय आर्थिकी को मजबूती देती है और क्षेत्र के लोगों की आजीविका को भी सहारा प्रदान करती है।

उधर, शीतकालीन यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोण्डे के निर्देशन में पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग और श्रद्धालुओं की सहायता हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

संबंधित समाचार
Rudra ji