RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 09 May 2026 , 2:28 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » दिल्ली-NCR » दिल्ली में IPL टिकटों की कालाबाजारी का भंड़ाफोड़, पेट्रोल पंप पर बिक रहे थे कॉम्प्लिमेंट्री पास और प्राइज टिकट

दिल्ली में IPL टिकटों की कालाबाजारी का भंड़ाफोड़, पेट्रोल पंप पर बिक रहे थे कॉम्प्लिमेंट्री पास और प्राइज टिकट

दिल्ली पुलिस ने अरुण जेटली स्टेडियम के पास आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 54 टिकट बरामद हुए, जिसमें डीडीसीए कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका है

अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास IPL Ticket की कालाबाजारी (Black Marketing) का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने स्टेडियम के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर छापा मारकर 54 टिकट बरामद किए गए।

इन 54 IPL टिकटों में से 34 IPL Complimentary Pass और 20 IPL Prize Ticket शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक लंबे समय से इस पेट्रोल पंप के जरिये आईपीएल मैचों के टिकट ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे थे।

DDCA कर्मचारी की भूमिका होने की आशंका

IPL Ticket Black करने की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना के आधार पर रेड मारी। छापेमारी के दौरान टिकट बरामद होने से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इसमें Delhi & District Cricket Association (DDCA) के कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस अब टिकट वितरण प्रक्रिया से जुड़े लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

बेचने के लिए नहीं होते हैं पास और प्राइज टिकट

सूत्रों का कहना है कि कॉम्प्लिमेंट्री पास और प्राइज टिकट आमतौर पर विशेष मेहमानों, प्रायोजकों और आयोजकों के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन इन्हें मोटी रकम लेकर बेचा जा रहा था।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2