Home » मनोरंजन » Babita Singh Reporting का धांसू ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री में उलझे बरुण-निमिषा; इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम

Babita Singh Reporting का धांसू ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री में उलझे बरुण-निमिषा; इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम

मुंबई, महाराष्ट्र

बरुण सोबती और निमिषा सयाजन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। मर्डर मिस्ट्री और इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएगे।

भारत के लोकप्रिय मनोरंजन प्लेटफॉर्म Prime Video ने फिल्म का ट्रेलर जारी करने के साथ ही इसके वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा भी की है। ट्रेलर में एक रहस्यमयी मर्डर केस की कहानी दिखाई गई है, जिसमें कई परतें और संदिग्ध किरदार नजर आते हैं।

फिल्म एक रोमांचक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा के रूप में पेश की गई है। ट्रेलर से साफ है कि कहानी सिर्फ एक हत्या की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई ऐसे राज छिपे हैं, जिनका खुलासा धीरे-धीरे होता नजर आएगा। बरुण सोबती और निमिषा सयाजन के किरदार इस जटिल मर्डर मिस्ट्री में उलझते दिखाई देते हैं।

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी और लेखन अमिता व्यास ने किया है। फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर किया है। इसके निर्माताओं में सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी शामिल हैं, जबकि सुदीप शर्मा फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

ट्रेलर में सस्पेंस, जांच और किरदारों के बीच बढ़ते तनाव को प्रमुखता से दिखाया गया है। मेकर्स ने कहानी के कई अहम पहलुओं को ट्रेलर में छिपाकर रखा है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म में मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ मानवीय रिश्तों और जांच प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को भी दिखाए जाने की संभावना है।

बरुण सोबती पहले भी कई अलग-अलग तरह के किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता दिखा चुके हैं। वहीं, निमिषा सयाजन भी अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में दोनों कलाकारों को एक इन्वेस्टिगेटिव मर्डर मिस्ट्री में साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

फिल्म की OTT रिलीज को लेकर मेकर्स ने वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा कर दी है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि यह मर्डर मिस्ट्री कितने बड़े रहस्यों से पर्दा उठाती है और बरुण सोबती व निमिषा सयाजन के किरदार आखिर किस सच्चाई तक पहुंचते हैं।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2