नई दिल्ली, दिल्ली
भारतीय वियरेबल ब्रांड Fire-Boltt की पैरेंट कंपनी ने स्मार्टफोन बाजार में नए ब्रांड boltt के साथ कदम रखा है। कंपनी ने बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन boltt Ace 5G और boltt Evo लॉन्च किए हैं। दोनों फोन की बिक्री 1 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ने इन स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन, 6000mAh बैटरी और AI कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं।
कीमत और लॉन्च ऑफर
boltt Evo के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये हो जाती है।
वहीं boltt Ace 5G के 4GB+64GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इसका 6GB+128GB वेरिएंट 14,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल 15,999 रुपये में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन पर भी 1,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।
6.79 इंच डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी
दोनों स्मार्टफोन में 6.79 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। दोनों डिवाइस में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Ace 5G में UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 64MP AI रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 18W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C और NFC सपोर्ट करता है।
Evo में 50MP कैमरा
boltt Evo में UNISOC T7250 प्रोसेसर के साथ 50MP AI प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। दोनों फोन Android 16 के स्टॉक वर्जन पर चलते हैं और इनमें अनावश्यक प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स नहीं दिए गए हैं। Google Gemini AI फीचर्स का इंटीग्रेशन भी दोनों डिवाइस में मौजूद है।












