
UNSC चुनाव 2028-29: भारत ने पेश की दावेदारी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लॉन्च किया ‘SHANTI' विजन
भारत ने वर्ष 2028-29 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थायी सदस्य पद की उम्मीदवारी का आधिकारिक अभियान शुरू कर दिया है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत की दावेदारी पेश करते हुए वैश्विक शांति, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और समावेशी विकास के प्रति देश








