
शिवसेना यूबीटी की सुप्रीम कोर्ट में दलील- ‘संविधान की ऐसी व्याख्या नहीं हो सकती जिससे पाप को बढ़ावा मिले’
नई दिल्ली, दिल्ली शिवसेना (यूबीटी) ने दलबदल विरोधी कानून से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कहा कि संविधान के प्रावधानों की व्याख्या ऐसी नहीं होनी चाहिए, जिससे उस राजनीतिक दलबदल को ही बढ़ावा मिले, जिसे रोकने के लिए कानून बनाया गया था। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ








