
Adarsh Gourav News: हॉलीवुड में बढ़ा आदर्श गौरव का कद, पीटर डिंकलेज के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर, ‘एलियन: अर्थ 2’ पर भी दिया बड़ा अपडेट
मुंबई, महाराष्ट्र भारतीय अभिनेता आदर्श गौरव का अभिनय सफर लगातार नई सफलताओं की ओर बढ़ रहा है। ‘द व्हाइट टाइगर’ से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने वाले आदर्श अब हॉलीवुड की बड़ी परियोजनाओं का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों, ‘एलियन: अर्थ 2’ और हॉलीवुड अभिनेता पीटर डिंकलेज के साथ








