
तिरुपति मंदिर की पहली आरती पर छिड़ा विवाद, विधायकों-सांसदों को अधिकार देने के प्रस्ताव का मंदिर बोर्ड ने किया विरोध
तिरुपति, आंध्र प्रदेश तिरुपति स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर की पहली नित्य आरती में सांसदों और विधायकों को शामिल करने के प्रस्ताव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के हालिया बयान के बाद तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) से जुड़े पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है।








