
पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती, रक्षा और डिजिटल भुगतान पर होंगे अहम समझौते
नई दिल्ली, दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच डिजिटल भुगतान, रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।








