
बारिश की राहत अधूरी: राजधानी में प्रदूषण कायम, पर्वतीय इलाकों में हिमपात से सैलानी खुश
दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी के बाद भी AQI खराब, पहाड़ों पर बर्फ से पर्यटन को मिला सहारा दिल्ली में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद भी लोगों को साफ हवा का इंतजार खत्म नहीं हो पाया है। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन वायु गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा।








