नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में देश की अर्थव्यवस्था, परिवहन व्यवस्था और पर्यावरण सुधार से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। कुल मिलाकर 39 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं पर मुहर लगी है।
सरकार ने एयरलाइंस उद्योग को राहत देने के लिए एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने की योजना शुरू की है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के लिए बड़े पैमाने पर वाहन प्रतिस्थापन कार्यक्रम को भी मंजूरी दी गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन फैसलों से एक तरफ विमानन क्षेत्र को वैश्विक संकट के प्रभाव से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पर्यावरणीय लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।











