Home » करिअर » IAF Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना की तकनीकी शाखा भर्ती में बड़ा बदलाव, अब GATE स्कोर से मिलेगी एंट्री

IAF Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना की तकनीकी शाखा भर्ती में बड़ा बदलाव, अब GATE स्कोर से मिलेगी एंट्री

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक और योग्यता आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब इंजीनियरिंग स्नातक उम्मीदवार GATE स्कोर के आधार पर भी तकनीकी शाखा में आवेदन कर सकेंगे।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों को उनके GATE स्कोर के आधार पर सीधे एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को AFCAT की लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

मंत्रालय ने कहा कि इस नई योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग स्नातकों को भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का अतिरिक्त अवसर प्रदान करना है। इससे चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और मेरिट आधारित बनेगी।

हालांकि, तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए AFCAT परीक्षा की व्यवस्था भी जारी रहेगी। उम्मीदवार अपनी सुविधा और पात्रता के अनुसार AFCAT या GATE स्कोर के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से देशभर के इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। GATE में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार अब बिना AFCAT लिखित परीक्षा दिए सीधे चयन प्रक्रिया के अगले चरण तक पहुंच सकेंगे।

भारतीय वायु सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे पात्रता, विषयों और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2