Home » राजनीति » मिशन 2027 के लिए नई रणनीति पर सपा, अखिलेश यादव ने प्रशांत किशोर से मांगा सहयोग; क्या बदलेगा चुनावी समीकरण?

मिशन 2027 के लिए नई रणनीति पर सपा, अखिलेश यादव ने प्रशांत किशोर से मांगा सहयोग; क्या बदलेगा चुनावी समीकरण?

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन सुराज के सस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से सहयोग मांगा है। इसे केवल चुनावी सलाह नहीं, बल्कि नए सामाजिक और राजनीतिक नैरेटिव तैयार करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसख्यक) की रणनीति को और मजबूत बनाने के साथ-साथ नए सामाजिक समूहों तक पहुंच बनाने पर भी काम कर रहे हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने और युवा मतदाताओं के बीच प्रभाव बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में प्रशांत किशोर की चुनावी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान ने विपक्षी दलों का ध्यान आकर्षित किया है। इसी अनुभव का लाभ लेने की कोशिश समाजवादी पार्टी कर सकती है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा का मजबूत संगठन और व्यापक जनाधार विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती माना जाता है। ऐसे में समाजवादी पार्टी नए सामाजिक समीकरण, प्रभावी संदेश और संगठनात्मक मजबूती के जरिए चुनावी मुकाबले को मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

हालांकि, इस संभावित सहयोग को लेकर समाजवादी पार्टी या प्रशांत किशोर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इस विषय पर अंतिम स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यह रणनीतिक सहयोग आगे बढ़ता है, तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में विपक्ष की रणनीति और चुनावी समीकरणों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजर आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2