अमेरिका से एलपीजी आयात दोगुना करेगा भारत, खाड़ी देशों पर निर्भरता घटाने की तैयारी
नई दिल्ली, दिल्ली भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एलपीजी (रसोई गैस) आयात के स्रोतों में विविधता लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां अमेरिका से एलपीजी खरीद को मौजूदा लगभग 22 लाख टन सालाना से दोगुना करने की योजना बना रही हैं।…