
PoK में गहराया राजनीतिक संकट, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का आरोप; 56 लोगों के मारे जाने या लापता होने का दावा
मुजफ्फराबाद, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पिछले कई सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। स्थानीय संगठनों और आंदोलन से जुड़े नेताओं ने दावा किया है कि नौ जून से जारी प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में अब तक 56 प्रदर्शनकारी मारे गए








