
हरियाणा में 2.38 लाख इंतकाल पेंडिंग, रजिस्ट्री के बाद भी रिकॉर्ड में नहीं बन रहे असली मालिक; पोर्टल से बढ़ी परेशानी
चंडीगढ़, हरियाणा हरियाणा में जमीन की रजिस्ट्री के बाद इंतकाल दर्ज कराने की ऑनलाइन व्यवस्था तकनीकी खामियों के कारण बड़ी परेशानी बनती जा रही है। प्रदेश के राजस्व पोर्टल पर 2,38,688 इंतकाल लंबित बताए जा रहे हैं। कई मामलों में रजिस्ट्री पूरी होने के बावजूद रिकॉर्ड में जमीन का नया मालिक दर्ज नहीं हो पा








