
बिजनौर में रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, मृत सांप मुंह में डालने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नहटौर क्षेत्र के शादीपुर गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर रील बनाने के लिए मृत सांप को कई बार अपने मुंह में डाला। इस खतरनाक हरकत के कुछ समय बाद उसकी तबीयत







