
पंजाब में गैंगस्टरों पर बड़ा शिकंजा, विदेशों से एक दर्जन से ज्यादा बदमाश वापस; लॉरेंस गैंग भी निशाने पर
चंडीगढ़, पंजाब पंजाब में नशों और संगठित अपराध के खिलाफ सरकार की कार्रवाई अब विदेशों तक पहुंचने का दावा किया गया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मंगलवार को कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में पंजाब पुलिस विदेशों में छिपे एक दर्जन से ज्यादा गैंगस्टरों को वापस ला








