बोलेरो में आए, खुद को अधिकारी बताया और युवक से मांगे 50 लाख रुपये; मेरठ पुलिस ने पांच को पकड़ा
मेरठ, उत्तर प्रदेश मेरठ। मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर युवक को अगवा करने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बोलेरो नियो में सवार लोगों ने युवक को जबरन गाड़ी में बैठाया और उसे छोड़ने के बदले रकम की मांग की।…